‘हैम्स्ट्रिंग स्ट्रेन’ से गुजर रहें हैं बेंजेमा : रियल मेड्रिड

मेड्रिड, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि की है कि उनके स्टार स्ट्राइकर करीम बेंजेमा घुटने के पीछे के नस में खिंचाव (हैम्स्ट्रिंग स्ट्रेन) की समस्या से गुजर रहे हैं।

चैम्पियंस लीग के मंगलवार को हुए पहले चरण के मुकाबले में बेंजेमा के स्थान पर जेसे रोड्रिगुएज को शामिल किया गया था।

क्लब ने अपने एक बयान में कहा, “यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल सानितास ला मोजरेला में हुए परीक्षण में गुरुवार को बेजेंमा को घुटनों के पीछे की नस में खिंचाव की समस्या बताई गई।”

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के स्वास्थ्य का ठीक न होना भी रियल के लिए परेशानी का एक कारण है और कोच जिनेदिन जिदान को आशा है कि दोनों खिलाड़ी आगामी मुकाबले से पहले ठीक हो जाएंगे।

जिदाने ने कहा, “आशा है कि वह सिटी के खिलाफ दूसरे चरण के मुकाबले में शामिल रहें, लेकिन हमें दिन-प्रतिदिन उनके बारे में जानकारी रखनी होगी।”

कोच ने आगे कहा कि वह कोशिश करेंगे और उनकी योजना दोनों खिलाड़ियों को आगामी मुकाबले तक ठीक करने की है, लेकिन अभी वह इस बारे में निश्चित तौर पर कुछ नहीं कह सकते।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493