बेटियां हमारी गतिशीलता : अमिताभ

मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ अमिताभ बच्चन ने सभी से बेटियों को ‘बचाने व पढ़ाने’ का आग्रह किया है।

अमिताभ (73) ने गुरुवार को अपने ट्विटर व फेसबुक अकाउंट पर लिखा कि बेटियां हमारी गतिशीलता हैं। उन्होंने बेटी श्वेता की मौजूदगी वाली दो ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें भी शेयर कीं।

उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, “बेटियां सर्वश्रेष्ठ हैं। उनकी हिफाजत करें और उन्हें शिक्षित बनाएं। वे हमारी गतिशीलता हैं।”

अमिताभ शूजित सरकार की आगामी फिल्म ‘पिंक’ में नजर आएंगे। इसमें अभिनेत्री तापसी पन्नू पहली बार उनके साथ काम करती नजर आएंगी।

महानायक सुजॉय घोष की ‘टीई3एन’ फिल्म में भी होंगे। इसमें विद्या बालन व नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं।

फिल्म 10 जून को रिलीज होनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493