फरहान को पसंद है बायोग्राफी पढ़ना

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्मकार फरहान अख्तर को कलात्मक और रचनात्मक लोगों की जीवनी पढ़ने में मजा आता है।

फरहान ने एक बयान में कहा, “मैं इस वक्त ‘समथिंग लाइक एन ऑटोबायोग्राफी’ पढ़ रहा हूं। यह निर्देशक अकीरा कुरोसावा के बारे में है, उनकी बचपन की यादों और उनकी जिंदगी के बारे में। मुझे जीवनियां, खासकर कलात्मक लोगों और रचनात्मक लोगों की जीवनियां पढ़ने में मजा आता है।”

फरहान वर्तमान में ‘रॉक ऑन 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। आगामी फिल्म में वह गायन के साथ-साथ अभिनय करते भी नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493