सायना बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में (लीड-1)

वुहान (चीन), 29 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय महिला बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल शुक्रवार को विश्व की नंबर-5 खिलाड़ी चीन की शिजिआन वांग को हराकर बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।

पांचवीं वरीय सायना ने तीसरी वरीय वांग को वुहान स्पोर्ट्स सेन्टर में 56 मिनट तक चले मुकाबले में 21-16 21-19 से मात देकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया।

दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ 7-7 मैच जीत चुकी हैं।

सायना का अगला मुकाबला जापान की नोजोमी ओकुहारा और चीन की यिहान वांग के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा।

पहले गेम में सायना ने 3-0 की बढ़त ले ली थी, लेकिन वांग ने वापसी करते हुए 17-16 का स्कोर किया।

सायना ने हालांकि फिर वापसी की और चीन की खिलाड़ी की गलतियों का फायदा उठाते हुए पहला गेम अपने नाम किया।

दूसरे गेम में भी सायना ने 3-0 से बढ़त ले ली थी। लेकिन इसी बीच सायना ने कुछ गलतियां की जिसका फायदा चीनी खिलाड़ी ने उठाया।

गेम 19-19 की बराबरी पर आ गया था। वांग ने लगतार दो बार नेट पर गलती की जिससे सायना को जीत मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493