हाथ में गेंद हो तो बिल्कुल बदले हुए इंसान होते हैं स्टार्क : डोनाल्ड

मेलबर्न, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड ने कहा है कि मिशेल स्टार्क के हाथ में जब गेंद होती है तो वह बिल्कुल बदले हुए इंसान होते हैं।

डोनाल्ड को हाल ही में आस्ट्रेलिया का नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है।

वेबसाइट ‘क्रिकेट डॉट डॉट एयू’ ने डोनाल्ड के हवाले से लिखा है, “मैंने स्टार्क के साथ काम किया है। हम इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर में एक साथ थे। मैंने लोगों की क्षमता उनके हाथों में गेंद होने के दौरान तय की है। स्टार्क बेहद प्रतिभाशाली और काबिल गेंदबाज हैं। गेंद हाथ में हो तो वह बिल्कुल बदले हुए इंसान होते हैं।”

डोनाल्ड ने जोस हाजलेवुड और जेम्स पेटिंसन जैसे माहिर गेंदबाजों को प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी स्वीकार कर ली है। डोनाल्ड का कहना है कि हाजलेवुड और पेटिंसन को उन्होंने ज्यादातर टीवी पर ही देखा है लेकिन अब वह इनके साथ काम करने की चुनौती के लिए तैयार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493