बोगोटा, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। कोलंबिया की शीर्ष अदालत ने समलैंगिक विवाह को कानूनी वैधता दे दी है। इस मंजूरी के बाद कोलंबिया लैटिन अमेरिकी देशों में समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला चौथा देश बन गया है।
‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, समलैंगिक जोड़ों को नागरिक साझेदारी करने की पहले ही अनुमति दी गई थी लेकिन गुरुवार को आए फैसले में समलैंगिक जोड़ों को विवाह करने का भी हक मिल गया।
इससे पहले, संवैधानिक अदालत ने समलैंगिकों और विषमलिंगी जोड़ों के लिए एकसमान वैवाहिक अधिकारों के खिलाफ न्यायाधीश की याचिका खारिज कर दी थी।
इससे पहले अर्जेटीना, ब्राजील और उरूग्वे भी समलैंगिक विवाह को कानूनी वैधता दे चुके हैं।
अर्जेटीना पहला लैटिन अमेरिकी देश था, जिसने जुलाई 2010 में ही समलैंगिक विवाह को कानूनी वैधता दे दी थी।
dharmpath.com dharmpath