इस्लामाबाद, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक झोपड़ी में जलती सिगरेट ने आगजनी की ऐसी घटना को अंजाम दिया, जिसमें एक परिवार तबाह हो गया। परिवार के पांच बच्चों और एक महिला की जलकर मौत हो गई।
पुलिस ने शुक्रवार बताया कि पंजाब प्रांत के मुजफ्फरगढ़ जिले के सनावान इलाके में एक झोपड़ी में लगी आग में एक महिला और उसके पांच बच्चे जिंदा जल गए।
एक अधिकारी ने कहा कि एक जलती सिगरेट चटाई के ऊपर गिर गई, जिसने तुरंत आग पकड़ ली और देखते-देखते यह आग पूरी झोपड़ी में फैल गई।
जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इस दुर्घटना से तीन को बचाकर तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, किसी भी अस्पताल में ‘बर्न यूनिट’ के न मिलने के कारण घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा नहीं मिल सकी।
आग लगने की घटना के समय परिवार के सभी सदस्य बांस से चटाई और टोकरी का निर्माण करने में व्यस्त थे।
dharmpath.com dharmpath