ग्रेसी सिंह की संगीतकार, गायिका बनने की चाह

मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। वर्तमान में टेलीविजन धारावाहिक ‘संतोषी मां’ में मां संतोषी का किरदार निभा रही अभिनेत्री ग्रेसी सिंह एक गीत तैयार करने, उसे रिकॉर्ड करने और उस पर प्रस्तुति देना चाहती हैं।

ग्रेसी ने कहा, “मुझे हमेशा से संगीत पसंद है और एक नृत्यांगना के रूप में यह मेरे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए मैं संगीत बनाने, रिकॉर्ड करने और उस पर प्रस्तुति देना चाहती हूं। उम्मीद है कि मैं एक दिन ये जरूर करूंगी।”

टीवी सीरियल से पहले ग्रेसी ‘लगान’, ‘गंगाजल’ और ‘मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493