गुड़गांव, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत में बोतलबंद पानी बेचने वाली अग्रणी कंपनी किंगफिशर ने अपने ‘किंगफिशर बाउल आउट सीजन 5’ कार्यक्रम के जरिए शुक्रवार को प्रशंसकों को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट के खेल में हाथ आजमाने का एक बेहतरीन अवसर दिया।
इस कार्यक्रम का आयोजन गुड़गांव के डीएलएफ साइबर हब में हुआ, जहां दिल्ली की टीम से कार्लोस ब्रैथवेट, सैम बिलिंग्स, क्रिस मोरिस, अमित मिश्रा और श्रेयस अय्यर शामिल हुए।
इस कार्यक्रम में शामिल होने आए कई प्रशंसकों में से केवल 25 भाग्यशाली लोगों को दिल्ली से अपने पांच पसंदीदा क्रिकेट खिलाड़ियों के खिलाफ गेंदबाजी का अवसर दिया।
इस समारोह में हिस्सा लेने वाले भाग्यशाली प्रशंसकों को पुरस्कार जीतने का भी मौका मिला। यहां आई भीड़ ने प्रतिभागियों और क्रिकेट खिलाड़ियों का जोर-शोर से प्रोत्साहन बढ़ाया।
इस अवसर पर अपने बयान में ‘युनाइटेड ब्रेवरीज लिमिटेड’ के विपणन विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष समर सिंह शेखावत ने कहा, “इस बेहतरीन आईपीएल टूर्नामेंट से किंगफिशर अधिकतर टीमों का अच्छा साझेदार रहा है। इस कार्यक्रम से हम अपने उपभोक्ताओं को उनके पसंदीदा खिलाड़ियों के साथ बातचीत का अवसर दिया है।”
किंगफिशर अपने इस कार्यक्रम का आयोजन हैदराबाद, दिल्ली, बेंगलुरु, जयपुर, पुणे और चंडीगढ़ में भी करेगा।
dharmpath.com dharmpath