बायर्न म्यूनिख से जुड़ेंगे हम्मेल्स

बर्लिन, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। जर्मन फुटबाल क्लब डॉर्टमंड के खिलाड़ी मैट हम्मेल्स सत्र के अंत में अपने प्रतिद्वंदी बायर्न म्यूनिख से जुड़ेंगे। डॉर्टमंड ने आधिकारिक बयान में इस बात की घोषणा की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, हम्मेल्स ने डॉर्टमंड को छोड़ म्यूनिख में जाने की इच्छा जाहिर की थी। बयान के अनुसार हालांकि हम्मेलस का जाना म्यूनिख के प्रस्ताव पर निर्भर करता है। अभी तक म्यूनिख ने इस तरह का प्रस्ताव नहीं रखा है।

डॉर्टमंड अपने कप्तान को म्यूनिख को देने को तैयार है लेकिन वह तब ही ऐसा करेगा जब उसे सही प्रस्ताव मिलेगा जिसमें खिलाड़ी की सही कीमत चुकाई जाए। हम्मेल्स का अनुबंध डॉर्टमंड के साथ 2017 तक का है अगर इससे पहले म्यूनिख को उन्हें खरीदना है तो उसे निश्चित ही स्थानांतरण कीमत देनी पड़ेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493