मेरे जाने के बाद भी अच्छा खेले आर्सेनल : वेंगर

लंदन, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब आर्सेनल के कोच अर्सेने वेंगर ने कहा है कि वह चाहते है कि क्लब उनके जाने के बाद भी अच्छा प्रदर्शन करे।

वेंगर के कोच रहते क्लब ने तीन बार इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) पर अपना कब्जा जमाया था। 2004 के बाद हालांकि वह अपनी सफलता को दोहराने में कामयाब नहीं रहे हैं और सिर्फ एफए कप तक ही सिमित हो गए हैं।

गोल डॉट कॉम ने वेंगर के हवाले से लिखा, “मेरी चाहत है कि मेरे जाने के बाद क्लब लगातार अच्छा प्रदर्शन करे और हर साल चैम्पियंस लीग और चैम्पियनशिप पर अपना कब्जा जमाए।”

उन्होंने कहा, “मैं दर्शक दीर्घा में बैठा हुआ उनका सबसे बड़ा प्रशंसक होऊंगा क्योंकि मैं महसूस कर सकूंगा की इसमें मेरा योगदान है। ”

उन्होंने कहा, “आपको याद होगा कि जब हमने स्टेडियम बनाया था तब हम पांच से सात साल आर्थिक तंगी से गुजरे थे। हम तीन साल चैम्पियंस लीग में रहे और हमारी 54 हजार औसत उपस्थिति थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493