एनिमल डिफेंस इंटरनेशनल (एडीआई) के अध्यक्ष जैन क्रीमर ने एक बयान में गुरुवार को अपने एक लेख में लिखा कि पेरू के 24 और कोलंबिया के नौ सर्कसों में से जानवरों को मुक्त कराया गया। इस छापे के दौरान पता चला कि सर्कस में बंदी बनाए गए जानवर दुर्व्यवहार और कुपोषण के शिकार थे।
क्रीमर ने बताया कि इस दौरान सभी शेर जख्मी पाए गए। इन्हें इनके प्राकृतिक निवास स्थान पर लौटाने के लिए मुक्त कराया गया है।
इन्हें 29 अप्रैल को पेरू के अधिकारियों की सहायता से हवाई मार्ग से दक्षिण अफ्रीका लाया गया।
क्रीमर ने कहा कि 33 जानवरों को कार्गो विमान से दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग लाया गया। सभी शेरों को एमोया बिग कैट सैंचुरी में रखा गया है।
क्रीमर के अनुमान के मुताबिक, इन शेरों के परिवहन की लागत प्रति शेर करीब 10,000 डॉलर तथा कुल लागत 3,30000 डॉलर आई है।
dharmpath.com dharmpath