बिग बी ने याद किए स्मिता पाटिल संग बिताए लम्हे

मुंबई, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल के साथ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘नमक हलाल’ ने शनिवार को 34 साल पूरे कर लिए। उन्होंने 1982 में बनी फिल्म की शूटिंग के दौरान स्मिता पाटिल के साथ बिताए लम्हों की याद ताजा की।

बिग बी ने अपने ब्लॉग पर शूटिंग के दौरान ली गईं अपनी और स्मिता की कुछ तस्वीरें साझा कीं।

तस्वीरों के साथ उन्होंने साथ लिखा, “‘नमक हलाल’ ने विशिष्ट स्मिता पाटिल के साथ 34 साल पूरे कर लिए। वह पूरी फिल्म की शूटिंग के दौरान असहज रहीं, क्योंकि वह यह नहीं समझ पा रही थीं कि उन्हें फिल्म में जो करने को कहा गया था, वह क्यों कहा गया था।”

बिग बी ने साथ ही लिखा, “लेकिन मेरे बेहद आग्रह करने के कारण उन्होंने वह किया और वह बेहद अच्छी तरह उभर कर आया। वह बेहद दुबली और नाजुक थीं, लेकिन बेहद मजबूत थीं।”

अमिताभ ने साथ ही यह भी साझा किया कि फिल्म की शूटिंग नवनिर्मित सेठ स्टूडियो में हुई थी, जो पूरे बॉलीवुड में पहला वातानुकूलित स्टूडियो था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493