दक्षिण कोरिया, अमेरिका का संयुक्त युद्धाभ्यास संपन्न

सियोल, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया और अमेरिका का कोरियाई प्रायद्वीप में अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त युद्धाभ्यास शनिवार को संपन्न हो गया।

शनिवार को सैन्य शिविरों और उपकरणों को उखाड़ने का अभ्यास किया गया। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी, एफे के मुताबिक दोनों सहयोगी देशों ने सात मार्च को युद्धाभ्यास शुरू किया था। यह युद्धाभ्यास उत्तर कोरिया को एक तरह से जवाब था। उत्तर कोरिया ने छह जनवरी को परमाणु परीक्षण किया, और सात फरवरी को एक अंतरिक्ष प्रक्षेपण यान लांच किया, जिसे मिसाइल परीक्षण माना गया है।

इसमें दक्षिण कोरिया के 3,000 और अमेरिका के 17,000 सैनिकों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान उत्तर कोरिया की आधिकारिक न्यूज एजेंसी केसीएनए ने एक बार फिर इस युद्धाभ्यास की आलोचना की है और इसे कोरियाई प्रायद्वीप के इतिहास का सबसे ज्यादा उकसावे वाली कार्रवाई बताया है।

इस युद्धाभ्यास की समाप्ति के बावजूद इस क्षेत्र में तनाव बरकरार है। खासकर उत्तर कोरिया 36 सालों बाद वर्कस पार्टी का अधिवेशन आयोजित कर रही है, जो छह मई से शुरू हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493