आईपीएल : दिल्ली ने कोलकाता के खिलाफ टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

नई दिल्ली , 30 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे लीग के 26वें मैच में शनिवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान जहीर खान ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दोनों टीमों को अपने पिछले मुकाबलों में हार मिली थी।

कोलकाता ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। क्रिस लिन, शाकिब अल हसन, और जयदेव उनादकट की जगह जेसन होल्डर, ब्रेड हॉग और पीयूष चावला को टीम में शामिल किया गया है।

वहीं दिल्ली ने अपनी टीम में चार बदलाव किए हैं। ज्यां पॉल ड्यूमिनी, इमरान ताहिर, पवन नेगी, शादाब नदीम को टीम से बाहर रखा गया है। सैम बिलिंग्स को आईपीएल में पदार्पण का मौका मिला है। वहीं, कार्लोस ब्राथवेट, मोहम्मद समी और श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हुई है।

टीमें :

दिल्ली डेयरडेविल्स : जहीर खान (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, श्रेयस अय्यर, करुण नायर, ऋषभ पंत, कार्लोस ब्राथवेट, सैम बिलिंग्स, क्रिस मौरिस, संजू सैमसन, मोहम्मद समी और अमित मिश्रा।

कोलकाता नाइट राइडर्स : गौतम गंभीर (कप्तान), रोबिन उथप्पा, सूर्यकुमार यादव, ब्रेड हॉग, यूसुफ पठान, आंद्रे रसेल, राजगोपाल सतीश, पीयूष चावला, सुनील नरेन, जेसन होल्डर और उमेश यादव।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493