चीनी भाषा सम्मेलन में अमेरिकी-चीनी संबंधों पर जोर

इस दौरान अमेरिकी सीनेटर मार्क किर्क ने अपने बधाई संदेश में कहा, “अमेरिका-चीन संबंध 21वीं सदी का सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंध है, जो भाषा के माध्यम से हमारी युवा पीढ़ियों के बीच मजबूत संबंधों को प्रोत्साहित कर रहा है। साथ ही इससे हमारे संबंधों का विकास भी हो रहा है।”

एशिया सोसाइटी और अमेरिका कॉलेज बोर्ड द्वारा आयोजित यह तीन दिवसीय सम्मेलन, देश में चीनी भाषा और संस्कृति के शिक्षण में लगे शिक्षकों, प्रशासकों, और नीति निर्माताओं का सबसे बड़ा वार्षिक सम्मेलन बन गया है।

इस वर्ष इस सम्मेलन में शैक्षिक पेशे से जुड़े 1300 से अधिक लोगों ने भाग लिया और वे दोनों संस्कृतियों के बीच आदान-प्रदान बढ़ाने के तरीकों पर गहन विचार-विमर्श करेंगे। इनमें से कुछ इसके पहले शिकागो के सार्वजनिक स्कूलों में जाकर चीनी भाषा और संस्कृति के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी हासिल की।

शिकागो के डिप्टी मेयर स्टीवन कोच ने उद्घाटन समारोह में कहा, “शिकागो में लंबे समय से चल रहे चीनी भाषा और संस्कृति शिक्षा कार्यक्रम पर हमें गर्व है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493