बिपाशा की शादी में शामिल नहीं होंगी शिल्पा

मुंबई, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा शनिवार को अपनी करीबी दोस्त बिपाशा बसु की शादी में शामिल नहीं होंगी, क्योंकि वह इस दौरान केन्या के नैरोबी में एक परोपकार समारोह में शामिल होंगी। शिल्पा ने बिपाशा को उनके जीवन के इस खास अवसर के लिए शुभकामनाएं दी है।

बिपाशा यहां शनिवार को करण सिंह ग्रोवर के साथ विवाह बंधन में बंधेंगी। शिल्पा अपनी बहन शमिता शेट्टी के साथ शुक्रवार को बिपाशा की मेहंदी की रस्म में शरीक हुई थीं।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “हवाईअड्डे पर समय पर पहुंचने में कामयाब रही। नैरोबी जा रही हूं। कल वहां एक परोपकार समारोह में प्रस्तुति दूंगी।”

शिल्पा ने आगे लिखा, “बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को विश्वास, प्यार और दोस्ती से भरपूर सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामना।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493