अजब गजब शौक, नैपकिन की दीवानी हैं स्लोवाकिया की एंटोनिया

बीजिंग, 30 अप्रैल (आईएएनएस/सिन्हुआ)। स्लोवाकिया की 42 वर्षीय महिला एंटोनिया कोजाकाजा को नैपकिन इकट्ठा करना काफी पसंद है और उनके इस शौक की दीवानगी का आलम यह है कि वह अब तक 80,000 नैपकिन इकट्ठे कर चुकी हैं। इनकी कीमत 3,00,000 ब्रिटिश पाउंड (4,38,300 डॉलर) से अधिक बताई जा रही है।

मेट्रो की रिपोर्ट के अनुसार, एंटोनिया पूर्वी स्लोवाकिया के रुस्का में रहती हैं। इन्होंने साल 2007 में उस वक्त सुर्खियों बटोरी थीं, जब उन्होंने कहा था कि उनके पास 21,000 नैपकिन हैं।

इसके बाद साल 2013 में इन्होंने 62,500 नैपकिनों को इकट्ठा कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा।

अब 2016 में यह 80,000 नैपकिनों की मालकिन हैं।

इन्होंने 19 साल पहले नैपकिन का संग्रह शुरू किया था।

एंटोनिया के नैपकिन संग्रह के बारे में पहली बार मीडिया में आने के बाद व्यापारियों ने भी संग्रह बढ़ाने में उनकी मदद की।

एंटोनिया का कहना है कि वह इसे कभी बंद नहीं करेंगी। उनका इरादा नैपकिन संग्रह के आंकड़े को 10 लाख के पार पहुंचाना है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493