मिस्र में जानलेवा हमलों के गुनहगार 20 लोगों को उम्रकैद

काहिरा, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। मिस्र के अदालत ने शनिवार को फरवरी, 2012 में पुलिस स्टेशन के बाहर हुई घातक झड़पों के लिए 20 व्यक्तियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। पोर्ट सईद स्टेडियम में हुए इस दंगे में कई लोगों की जाने गई थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पोर्ट सईद स्थित अपराध न्यायालय ने 12 अन्य आरोपियों को दस साल की सजा सुनाई।

फैसले की घोषणा के बाद पोर्ट ने कहा कि आरोपियों पर दो पुलिस अधिकारियों सहित 42 लोगों की मौत और पुलिस स्टेशन के बाहर सुरक्षा बलों के साथ हुए संघर्ष में 150 अन्य लोगों को घायल करने का आरोप था।

वर्ष 2012 में हुए मिस्र हिंसक दंगे में लगभग 72 फुटबॉल प्रशंसकों की मौत हो गई और 254 घायल हो गए। यह दंगा खेल के अंत में भड़क उठी थी।

9 मार्च, 2013 को पोर्ट सईद पुलिस स्टेशन के बाहर 21 आरोपियों ने पीड़ित परिवारों के बीच क्रोध और संघर्ष को उकसाया था। इसके लिए आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493