जापान के प्रधानमंत्री के यूरोप-रूस दौरे का आगाज

टोक्यो, 1 मई (आईएएनएस)। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने रविवार को कई यूरोपीय देशों एवं रूस के अपने एक सप्ताह के दौरे का आगाज किया।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, शिंजो रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करने से पूर्व इटली, फ्रांस, बेल्जियम, जर्मनी व ब्रिटेन के नेताओं से मिलेंगे।

आबे के अपने यूरोपीय समकक्षों के साथ वैश्विक अर्थव्यवस्था पर चीनी मंदी के असर पर विचार-विमर्श करने की संभावना है।

वह आतंकवाद से लड़ने के व्यापक उपायों पर भी चर्चा करेंगे और जी7 सदस्यीय देशों से उत्तर कोरिया द्वारा हाल में किए गए हथियारों के परीक्षण की निंदा करने का अनुरोध करेंगे।

आबे अपने बेल्जियम दौरे के दौरान यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क सहित यूरोपीय संघ (ईयू) के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान उनके डोनाल्ड के साथ जापान व 28 ईयू सदस्यीय देशों के बीच भावी निशुल्क व्यापार समझौते के लिए बातचीत आगे बढ़ाने की जरूरत पर विचार-विमर्श करने की संभावना है।

जापान लौटने से पूर्व आबे राष्ट्रपति पुतिन से मिलने रूस जाएंगे और कुरील द्वीप समूह (जापान ने उत्तरी प्रदेश बताए) को लेकर जारी क्षेत्रीय विवाद का समाधान निकालेंगे।

इस दौरे से पुतिन के जापान दौरे का रास्ता साफ होने की भी उम्मीद है। पुतिन ने यूक्रेन संबंधित तनावपूर्ण माहौल के चलते 2014 में अपना जापान दौरा रद्द कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493