भारत बॉन्ड सीरीखी फिल्मों के लिए मशहूर नहीं : विपुल शाह

मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। निर्माता विपुल शाह 2013 की मारधाड़ से भरपूर हिट फिल्म ‘कमांडो’ का सिक्व ल पेश करने जा रहे हैं। उनका कहना है कि भारत ‘मिशन इम्पॉसिबल’ और ‘जेम्स बॉन्ड’ सरीखी फिल्में बनाने के लिए नहीं जाना जाता।

शाह ने एक बयान में कहा, “‘कमांडो’ श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए हम इसकी कहानी को आगे बढ़ाना चाहते थे। भारत ‘जेम्स बॉन्ड’ और ‘मिशन इम्पॉसिबल’ सरीखी फिल्में बनाने के लिए नहीं जाना जाता। हमें ‘कमांडो’ को उस श्रेणी में ले जाने की काफी संभावनाएं नजर आई।”

शाह ने दावा किया है कि ‘कमांडो 2’ की कहानी में कई मोड़ हैं और फिल्म मार-धाड़ से भरपूर है। उन्होंने साथ ही कहा कि बॉन्ड फिल्मों की तरह इसमें भरपूर एक्शन नजर आएगा।

शाह ने कहा, “‘कमांडो’ में बॉन्ड गर्ल जैसा किरदार भी होगा। फिल्म में लड़कियों के तीन शानदार किरदार हैं।”

देवेन भोजानी निर्देशित फिल्म का सह-निर्माण मधु मोंटेना ने किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493