‘पर्पल रेन’ के निर्माता ट्रवोल्टा को मुख्य भूमिका में लेना चाहते थे

लॉस एंजेलिस, 1 मई (आईएएनएस)। पॉप स्टार प्रिंस की जिंदगी पर आधारित 1984 की फिल्म ‘पर्पल रेन’ के निर्देशक एल्बर्ट मैगनोली ने खुलासा किया है कि फिल्म के निर्माता पहले दिवंगत पॉप स्टार की जगह अभिनेता जॉन ट्रवोल्टा को फिल्म में लेना चाहते थे।

प्रिंस का पिछले महीने निधन हो गया।

मैगनोली ने पत्रिका ‘रोलिंग स्टोन’ को बताया कि पिं्रस और उनकी प्रबंधन टीम ने पहले केवल फिल्म में पैसा लगाने के बारे में सोचा था।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, वॉर्नर ब्रदर्स ने जब इसमें रुचि दिखाई थी, तब मैगनोली की स्टूडियो के अधिकारियों के साथ मुलाकात हुई थी। मुलाकात के दौरान उन्होंने पूछा था कि क्या वे मुख्य भूमिका के लिए किसी नामी अभिनेता का चयन कर सकते हैं?

मैगनोली ने बताया कि स्टूडियो के अधिकारियों ने उनसे पूछा था, “क्या जॉन ट्रवोल्टा से यह किरदार निभाने के बारे में पूछा जा सकता है?”

मैग्नोली ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था। मैग्नोली ने बताया, “मैंने वॉनर ब्रदर्स से कहा था कि यह नहीं हो सकता।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493