दक्षिण कोरिया का निर्यात 11.2 फीसदी घटा

सियोल, 1 मई (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया का निर्यात अप्रल महीने में साल-दर-साल आधार पर 11.2 फीसदी कम रहा। यह जानकारी रविवार को सरकार ने दी।

व्यापार, उद्योग और ऊर्जा मंत्रालय के आंकड़े के मुताबिक वस्तु निर्यात 41 अरब डॉलर का रहा।

आयात भी इस दौरान साल-दर-साल आधार पर 14.9 फीसदी गिरावट के साथ 32.2 अरब डॉलर का रहा। इससे एशिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का व्यापार आधिक्य अप्रैल में 8.8 अरब डॉलर का रहा।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक देश फरवरी 2012 के बाद से लगातार व्यापार आधिक्य दर्ज कर रहा है। वहीं, लगातार 16 महीने से निर्यात और आयात में गिरावट दर्ज की जा रही है।

निर्यात का घटना राष्ट्रपति पार्क ग्युन हे के लिए चिंता का एक प्रमुख कारण है, क्योंकि निर्यात देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 50 फीसदी भूमिका निभाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493