वाशिंगटन, 1 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के टेक्सास राज्य में भीषण तूफान के बाद आई बाढ़ से छह लोगों की मौत हो गई।
टेक्सास के पैलेस्टाइन शहर में बाढ़ के तेज बहाव पानी में बहने से एक 64 वर्षीय महिला और उसके छह से नौ वर्ष के चार पोते-पोतियों की मौत हो गई। शहर के बचावकर्मियों ने शनिवार को इनके शव बरामद किए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एक 30 वर्षीय पुरूष का भी शव बरामद किया गया।
पैलेस्टाइन की स्थानीय आबादी लगभग 18,000 है। प्रशासन का कहना है कि शुक्रवार रात तूफान की वजह से बाढ़ आ गई। बाढ़ का पानी तुरंत ही कुछ घरों की छत तक पहुंच गया।
यह पिछले 30 वर्षो में शहर में आई अब तक की सबसे भीषण बाढ़ रही।
dharmpath.com dharmpath