नेहा भसीन ने ‘सुल्तान’ के रोमांटिक गीत को दी आवाज

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। मशहूर बैंड ‘वीवा’ की सदस्य रहीं गायिका नेहा भसीन ने हाल ही में अपना सातवां लोकगीत ‘नई जाना’ रिलीज किया था। अब उन्होंने सुपरस्टार सलमान खान की आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ के एक रोमांटिक गीत को अपनी आवाज दी है।

नेहा ने कहा कि उन्होंने 2002 की फिल्म ‘आंखें’ के सिक्व ल के लिए भी एक गीत गाया है।

गायिका ने कहा कि ‘सुल्तान’ के गीत में लोकगीत की झलक है।

नेहा ने आईएएनएस से कहा, “आपको ‘सुल्तान’ के गीत में भी लोकगीत की झलक दिखाई देगी। यह लोकगीत नहीं है, लेकिन इसकी रचना कुछ-कुछ लोकगीत जैसी है। इसमें राजस्थानी लोकगीत की झलक है।”

नेहा ने कहा, “‘सुल्तान’ का गीत एक रोमांटिक गीत है और ‘आंखें 2’ का गीत एक डांस नंबर है। ‘सुल्तान’ जुलाई में रिलीज हो जाएगी और ‘आंखें 2’ इसी साल बाद में रिलीज होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493