डिल्मा रोसेफ वामपंथियों का समर्थन हासिल करने की कोशिश में

ब्रासीलिया, 1 मई (आईएएनएस)। महाभियोग का सामना कर रहीं ब्राजील की राष्ट्रपति डिल्मा रोसेफ ने वामपंथियों का समर्थन हासिल करने के लिए अपने सलाहकारों से मुलाकात कर सामाजिक अभियानों का विश्लेषण किया है।

रोसेफ सुधारवादी उपायों की घोषणा मजदूर दिवस (एक मई) के मद्देनजर कर सकती हैं। इसका उद्देश्य वामपंथियों का समर्थन वापस हासिल करना है।

रोसेफ के पद पर बने रहने की संभावनाएं बहुत कम हैं। हाल के महीनों में रोसेफ अपना समर्थन वापस हासिल करने के लिए कई सामाजिक अभियानों में शामिल रही हैं।

रोसेफ के पद से हटने की स्थिति में राष्ट्रपति पद की दावेदारी के लिए प्रथम दावेदार मिचेल टेमर ने सरकार में पदों पर नियुक्तियों के संबंध में विचार-विमर्श शुरू कर दिया है।

समाचार पत्र ‘ओ ग्लोबो’ को प्राप्त दस्तावेजों के मुताबिक, टेमर अपने संभावित सरकारी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। इसमें बुनियादी ढांचागत क्षेत्र में संभावित निजीकरण भी शामिल है।

17 अप्रैल को देश के निचले सदन के 367 में से 137 सांसदों ने रोसेफ पर महाभियोग चलाने के पक्ष में मतदान किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493