लेनी संग प्यार की पींगे बढ़ा रहीं नाओमी कैंपबेल

लॉस एंजेलिस, 2 मई (आईएएनएस)। सुपरमॉडल नाओमी कैंपबेल और गायक लेनी क्राविट्ज की डेटिंग करने की खबरें हैं। दोनों को बेवरली हिल्स में एक बुकस्टोर पर किताबों पर हस्ताक्षर करते देखा गया।

वेबसाइट ‘एशशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान क्राविट्ज को कैंपबेल के कंधे पर चूमते हुए भी देखा जा सकता था।

दोनों को मॉडल गीगी हादिद की 21वीं जन्मदिन पार्टी के दौरान भी एक-दूसरे के करीब देखा गया था। कैंपबेल अच्छे मूड में थी और हंस रही थी, जबकि क्राविट्ज उसकी कमर पर हाथ रखे हुए थे।

रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों को हादिद की पार्टी से निकलने के बाद कार में चूमते भी देखा गया।

बुक साइनिंग कार्यक्रम में कैंपबेल और क्राविट्ज के साथ हादिद, किम कार्दाशियां, पी.डीडी, द वीकेंड, केली रॉलैंड, एशली सिंपसन, एवान रॉस, ली डेनियल्स, केथी हिल्टन, रूपॉल, क्वींसी जोन्स और जो पेस्ची शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493