शाहिद की दलजीत को ‘सरदारजी 2’ के लिए शुभकामनाएं

मुंबई, 2 मई (आईएएनएस)। शाहिद कपूर ने ‘उड़ता पंजाब’ के अपने सह-अभिनेता दलजीत दोसांझ को उनकी नई फिल्म ‘सरदारजी 2’ के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

मुंबई, 2 मई (आईएएनएस)। शाहिद कपूर ने ‘उड़ता पंजाब’ के अपने सह-अभिनेता दलजीत दोसांझ को उनकी नई फिल्म ‘सरदारजी 2’ के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

शाहिद ने लिखा, “अपने दोस्त व सह-अभिनेता दलजीत दोसांझ को उनकी नई फिल्म ‘सरदारजी 2’ के लिए शुभकामनाएं देता हूं। चक दे फट्टे पाजी। उड़ता दलजीत।”

शाहिद की अगली फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ है, जिसमें दलजीत, आलिया भट्ट व करीना कपूर भी हैं। इसका निर्देशन अभिषेक चौबे ने किया है।

इसमें शाहिद एक नशेड़ी रॉकस्टार, करीना डॉक्टर, आलिया प्रवासी बिहारी मजदूर और दलजीत पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं।

‘उड़ता पंजाब’ 17 जून को रिलीज हो रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493