बेतिस (स्पेन), 2 मई (आईएएनएस)। स्पेन के क्लब एफसी बार्सिलोना के लिए खेलने वाले गोलकीपर क्लाउडियो ब्रावो के दाएं पैर में चोट लगी है।
रियल बेतिस के साथ हुए स्पेनिश लीग मैच के दौरान ब्रावो की पिंडली की मांसपेशी में खिंचाव आ गई।
चोट के बाद चिली के इस खिलाड़ी को मैदान छोड़ना पड़ा था। उनकी जगह स्थानापन्न गोलकीपर ने मैच पूरा किया था।
ब्रावो ने इस सीजन में क्लब के लिए कुल 34 लीग मैच खेले हैं। इस दौरान ब्रावो ने सिर्फ 23 गोल खाए हैं।
dharmpath.com dharmpath