वुहान (चीन), 2 मई (आईएएनएस)। मलेशिया के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी ली चोंग वेई ने बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप खिताब पर कब्जा कर लिया।
ली चोंग ने रविवार को हुए खिताबी मुकाबले में विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी चीन के चेन लोंग को हराया और 10 साल के बाद यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया।
ली चोंग ने दो बार के मौजूदा विश्व चैम्पियन चेन को 21-17, 15-21, 21-13 से हराया। यह मैच एक घंटे 22 मिनट चला।
ली चोंग की चेन के खिलाफ 27 मैचों में यह 13वीं जीत है। चेन पहली बार एशियाई खिताब जीतने के लिए प्रयासरत थे।
भारत को इस प्रतियोगिता में कुछ हासिल नहीं हुआ। शनिवार को भारत की सायना नेहवाल महिला एकल के सेमीफाइनल में हार गई थीं।
dharmpath.com dharmpath