पेरिस, 2 मई (आईएएनएस)। फ्रांस की राजधानी पेरिस में मई दिवस के मौके पर रविवार को श्रम सुधारों को वापस लेने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों में से 18 को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य घायल हैं।
समाचार एजेंसी ‘एफे न्यूज’ के मुताबिक, देशभर में लगभग 281 रैलियां हुई हैं, जिनमें से अधिकांश शांतिपूर्ण रही।
गृह मंत्री बर्नाड कैजेन्वू ने बताया कि अधिकांश रैलियां शांतिपूर्ण रहीं, लेकिन पेरिस की घटना अस्वीकार्य है, जहां यहां सुरक्षाबलों पर प्रोजेक्टाइल फेंके गए।
पुलिस के मुताबिक, रविवार को पेरिस में 16,000 से 17,000 तक प्रदर्शनकारियों ने मार्च निकाला, लेकिन विभिन्न यूनियनों का कहना है कि यह संख्या 70,000 थी।
गृह मंत्रालय ने पूरे फ्रांस में 84,000 प्रदर्शनकारियों की रिकॉर्ड संख्या का हवाला दिया।
गौरतलब है कि 28 अप्रैल को भी प्रदर्शन हुए थे, जिसमें 214 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस घटना में 78 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
dharmpath.com dharmpath