नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। ऑनलाइन पोर्टल जबोंग की होल्डिंग कंपनी ग्लोबल फैशन ग्रुप (जीएफजी) ने रॉकेट इंटरनेट से 30 करोड़ डॉलर निवेश जुटाए हैं।
कंपनी ने यहां सोमवार को जारी एक बयान में कहा, “रॉकेट इंटरनेट जहां अपने करीब 10 करोड़ यूरो ऋण को बुरा ऋण घोषित करेगी, वहीं वह करीब 8.5 करोड़ यूरो निवेश भी करेगी।”
जबोंग के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव मोहंती ने कहा, “पिछले कुछ महीने में हमें कई सफलताएं मिली हैं। जबोंग ने हाल ही में आय की दृष्टि से सबसे अच्छा महीना दर्ज किया है। जीएफजी को उम्मीद है कि भारत में जबोंग प्रगति कर रही है और इस विश्वास से हमें देश में खुद को मजबूत करने में मदद मिलेगी।”
बयान के मुताबिक, “नए निवेश से जबोंग को काफी मदद मिलेगी, जो खुद को एक स्टार्ट-अप से एक पेशेवर और लाभ केंद्रित कंपनी में बदल रही है।”
dharmpath.com dharmpath