सूत्रों ने कहा कि दक्षिण बगदाद में पैदल शिया तीर्थयात्रियों के जुलूस के निकट एक कार बम विस्फोट किया गया।
विस्फोट उस समय हुआ जब शिया तीर्थयात्री बगदाद जिले से उत्तरी बगदाद के कधीमिया जिले में स्थित इमाम मूसा अल-काधीम की दरगाह पर उनकी पुण्यतिथि मनाने जा रहे थे। वे शियाओं के 12 आदरणीय इमामों में सातवें थे।
काधीम की कब्र पवित्र शिया शहर कधीमिया के पुराने भाग के मध्य में एक स्वर्ण गुबंद वाली मस्जिद में है।
इराकी शहरों में इस्लामिक स्टेट समेत अन्य आतंकी संगठन धार्मिक अनुष्ठान करने वाले शिया तीर्थयात्रियों पर अक्सर हमले करते हैं।
हिंसाग्रस्त इराक में सांप्रदायिक संघर्ष के लिए उकसावे की कार्रवाई के तहत आतंकवादी सैकड़ों शिया तीर्थयात्रियों पर हमले करते हैं जिसमें या तो उनकी मौत हो जाती है या वे घायल हो जाते हैं।
2014 में उत्तरी और पश्चिमी इराक के कुछ भागों पर इस्लामिक स्टेट का कब्जा होने के बाद से इराक में हिंसा की लहर चल रही है।
इराक के लिए संयुक्त राष्ट्र मिशन के अनुमान के मुताबिक आतंकवादी, हिंसक कार्रवाइयों और सशस्त्र संघर्षो में गत मार्च महीने के दौरान इराक में 1119 लोग मारे गए जबकि 1561 अन्य घायल हुए थे।
dharmpath.com dharmpath