शरीफ ने बलूचिस्तान में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम का शुभारंभ किया

इस्लामाबाद, 2 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सोमवार को दक्षिण पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

यह र्काक्रम शुरुआत में बलूचिस्तान के क्वे टा, लोरलाई, तुरबत और लासबेला जिलों में शुरू किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत करीब तीन लाख गरीब लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

पाकिस्तान के उर्दू समाचार पत्र ‘द एक्सप्रेस न्यूज’ के अनुसार, बलूचिस्तान गवर्नर हाउस में अपने संबोधन में शरीफ ने कहा, “गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वालों के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया गया है।”

शरीफ ने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए गरीब लोग जानलेबा बीमारियों का भी इलाज मुफ्त में करा सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, “करीब 76,000 परिवारों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्ड दिए जाएंगे।”

उन्होंने कहा, “हमें देश में राजनीतिक संस्कृति बदलनी चाहिए।”

शरीफ ने कहा, “हमें देश की वर्तमान राजनीतिक संस्कृति बदलनी है, जिसमें सिर्फ धनवान और शक्तिशाली लोग ही सुविधा संपन्न हैं।”

नवाज ने कहा कि देश में स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार की सुविधाएं उपलब्ध कराना कोई उपकार नहीं है। यह प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493