राष्ट्रीय पुरस्कार काम के लिए मिली शाबाशी : भंसाली

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। यहां मंगलवार को आयोजित 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दिग्गज फिल्मकार संजय लीला भंसाली को अपनी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया।

इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजे गए भंसाली ने इसे शाबाशी और पीठ थपथपाना बताया है।

फिल्मकार ने कहा कि राष्ट्रीय पुरस्कार सरकार की ओर से हमारे काम को मिली पहचान है।

यह पुरस्कार उनके लिए कितना महत्वपूर्ण है, इस सवाल पर उन्होंने आईएएनएस से कहा, “यह पुरस्कार शाबाशी और पीठ थपथपाना है, जो यह बताता है कि आपने जो काम किया है वह देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493