किंशासा, 4 मई (आईएएनएस)। कांगो के बेनी क्षेत्र में युगांडा के विद्रोही समूह, अलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस (एडीएफ) के संदिग्ध सदस्यों द्वारा किए गए हमले में कम से कम 13 लोग मारे गए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मानवाधिकार कार्यकर्ता उमर कावोता के नेतृत्व वाले एक गैर सरकारी संगठन ने कहा कि एडीएफ विद्रोहियों ने मंगलवार को बेनी के मिमिबो और मुत्सॉन्ज इलाकों में हमला बोल दिया।
संगठन के मुताबिक, हमला स्थल संयुक्त राष्ट्र मिशन के एक शिविर से लगभग 200 मीटर दूर था।
dharmpath.com dharmpath