मैड्रिड, 4 मई (आईएएनएस)। स्पेन में पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। बेरोजगारों की संख्या में 83,599 की गिरावट के साथ अप्रैल में इसकी संख्या 40,11,171 दर्ज की गई। यह संख्या 2010 से अब तक सबसे कम है, जब देश आर्थिक संकट से गुजर रहा था।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़े के मुताबिक, इस महीने (अप्रैल) बेरोजगारी में 2.04 प्रतिशत की गिरावट आई है।
पिछले 12 महीनों में बेरोजगारों की संख्या में 3,21,845 की कमी आई है, जिससे देश में बेरोजगारी में गिरावट की वार्षिक दर लगभग 7.5 प्रतिशत हो गई है।
सेवा क्षेत्र में बेरोजगारी में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। इस क्षेत्र में बेरोजगारों की संख्या में 50,807 की कमी आई है।
dharmpath.com dharmpath