अब्राम को खेल के बारे में बताने का सही समय : शाहरुख

कोलकाता, 5 मई (आईएएनएस)। सुपरस्टार शाहरुख खान का मानना है कि उनके बेटे अब्राम की खेल से पहचान कराने का यह सही समय है।

अब्राम 27 मई को तान साल के हो जाएंगे। उन्हें बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में हुए कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के मुकाबले के दौरान शाहरुख के साथ देखा गया।

इस मुकाबले में केकेआर ने सात रनों से जीत हासिल की। इस जीत के बाद शाहरुख ने कहा, “कोई भी खेल, जो उसे खुशी दे। हां, यह खेल से उसका परिचय कराने का सही समय है।”

शाहरुख ने कहा कि उनके बड़े बेटे आर्यन फुटबाल खेलते हैं। हालांकि, वह क्रिकेट खेलना चाहता है।

किंग खान ने मजाकिया लहजे में कहा कि अब्राम एक रहस्यमयी फिल्डर हो सकते हैं, क्योंकि वह सामने खड़ा होता है, गेंद भी सामने डालता है, लेकिन वह उलट दिशा में चली जाती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493