प्रकाश राज बेहतरीन कलाकार : तापसी

मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अभिनेता प्रकाश राज की सराहना करते हुए उन्हें बेहतरीन कलाकार करार दिया। दोनों ‘मिस्टर परफेक्ट’ और ‘वास्तदु ना राजू’ जैसी तेलुगू फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और अब वह प्रकाश के निर्देशन में बनने वाली हिन्दी फिल्म में मुख्य भूमिका में होंगी। यह बतौर निर्देशक प्रकाश की पहली फिल्म होगी।

प्रकाश राज मलयालम फिल्म ‘साल्ट एंड पेपर’ का रीमेक बनाने जा रहे हैं, जिसमें उन्होंने तापसी, अली फजल, नाना पाटेकर और श्रिया सरन को लिया है।

तापसी ने एक बयान में कहा, “मैं प्रकाश सर को कुछ दिनों से जानती हूं। वह बेहतरीन कलाकार हैं। मैं उन्हें पर्दे के पीछे भी अच्छी तरह जानती हूं। वह बहुत अच्छे इंसान हैं। मैं इसके (फिल्म) के लिए उत्साहित हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493