सऊदी अरब ने मक्का में 2 आईएस आतंकवादियों को मार गिराया

रियाद, 6 मई (आईएएनएस)। सऊदी अरब ने मक्का में एक छापेमारी के दौरान इस्लामिक स्टेट (आईएस) के दो आतंकवादियों को मार गिराया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि दो अन्य आईएस आतंकवादियों को जेद्दा से गिरफ्तार किया गया।

गृह मंत्रालय ने पिछल सप्ताह सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिम में असीर क्षेत्र में आतंकवादी हमले की साजिश को नाकाम करने की बात कही थी। इस दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया था, जबकि उनके पास से दो कार भी जब्त की गई थी, जिनमें से एक में विस्फोटक भरे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493