यूरोपा लीग : सेविला लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंचा

मेड्रिड, 6 मई (आईएएनएस)। दो बार के यूरोपा लीग चैम्पियन सेविला ने लगातार तीसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है।

सेविला ने फाइनल में पहुंचने के लिए सेमीएफाइनल में यूक्रेन के क्लब शखातार डोनेट्स्क को 5-3 के कुल अंतर से हराया। उसने अपने घर में हुए दूसरे चरण के सेमीफाइनल में 3-1 से जीत हासिल की।

पहले चरण का सेमीफाइनल मैच 2-2 की बराबरी पर रहा था।

अब सेविला का फाइनल में सामना इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लपब लीवरपूल से होगा। लीवरपूल ने सेमीफाइनल में विलारियल को 3-1 के कुल अंतर से हराया। दूसरे चरण के मुकाबले में उसे 3-0 से हार मिली लेकिन पहले चरण का मुकाबला उसने 1-0 से जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493