कर चोरी से निपटने के लिए विधेयक पारित होना जरूरी : ओबामा

वाशिंगटन, 7 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार को अमेरिकी संसद से कर चोरी रोकने के लिए मददगार विधेयक को पारित करने का आग्रह किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ओबामा के हवाले से बताया, “मैं कांग्रेस से नए विधेयक को पारित करने का आह्वान करता हूं। इसके तहत अमेरिका में गठित सभी कंपनियों को अपने वास्तविक मालिकों के बारे में सूचनाएं वित्त विभाग की वित्तीय अपराध प्रवर्तनालय नेटवर्क को देनी होगी।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भ्रष्टाचार और मनी लांड्रिंग की जांच के लिए जांच विभाग को अतिरिक्त अधिकार देने होंगे।

ओबामा ने कहा, ‘सिर्फ संसद ही उन कमियों को पूरी तरह से दुरुस्त कर सकती है जिसके जरिए धनी कारोबारी और सशक्त कॉर्पोरेट घराने मध्यवर्गीय परिवारों के खर्च का लाभ उठाते हैं।”

ओबामा ने कहा कि उनके प्रशासन ने विदेशी कर चोरी को रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा, “हम इस काम को तब तक पूरा नहीं कर सकते जब तक संसद भी उसी तत्परता से कदम नहीं उठाए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493