अदिति राव हैदरी ने ‘एवोन’ के साथ मनाया महिला शक्ति का जश्न

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री और सौंदर्य उत्पादन कंपनी ‘एवोन’ की ब्रांड एम्बेसेडर अदिति राव हैदरी का कहना है कि वह महिलाओं को सफलता प्राप्त करने में समर्थन देने वाली कंपनी के साथ जुड़कर काफी खुश हैं।

अपने एक बयान में अदिति ने कहा, “मैं ऐसी कंपनी के साथ जुड़कर खुश हूं, जो महिलाओं को सफलता हासिल करने और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में समर्थन देती हैं। उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करती है।”

कंपनी ने अपने वार्षिक सम्मेलन में पूरे भारत से अपने 500 शीर्ष सौंदर्य और फैशन सलाहकारों को सम्मानित कर उनका शुक्रिया अदा किया।

इस सम्मेलन में अदिति ने सभी सलाहकारों को सम्मानित किया।

‘एवोन इंडिया’ के प्रबंधन निदेशक राहुल शंकर ने कहा, “इस सम्मेलन के जश्न में ‘एवोन’ के उन सितारों पर रोशनी डाली गई है, जो महिला उद्यमियों की भावी पीढ़ी को प्रेरित कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493