श्रीलंका में चीन के राजदूत यी शियानलियांग ने कहा कि यदि कुछ देशों द्वारा मध्यस्थ न्यायाधिकरण और यूएनसीएलओएस का इस तरह से इस्तेमाल किया जाए तो यूएनसीएलओएस का ढांचा नष्ट हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह एक खतरनाक रूझान है और इससे यूएनसीएलओएस को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
शियानलियांग ने कहा कि चीन दक्षिण चीन सागर के साथ विभिन्न देशों के लिए सम्मान को बनाए रखना चाहता है और जलक्षेत्र में स्थिरता के बिना चीन और इसके पड़ोसी देशों की विकास उपलब्धियों को हासिल नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा, “दक्षिण चीन सागर मुद्दे को शांत रखने के लिए विभिन्न देशों ने क्षेत्र के बाहर प्रयास किए हैं।”
उनके मुताबिक, “इस संबंध में कुछ चुनिंदा देश अपने मार्ग से भटक गए और फंस गए।” उन्होंने जोर देकर कहा कि पिछले कुछ दशकों में जलक्षेत्र में शांति एवं स्थिरता रही है।
dharmpath.com dharmpath