ब्राजील में सौर ऊर्जा क्षेत्र में विकास से पैदा होंगे रोजगार के 40 लाख अवसर

ग्रीनपीस की शुक्रवार की एक रिपोर्ट के अनुसार, यदि ब्राजील की सरकार सौर ऊर्जा क्षेत्र में विकास को समर्थन देती है तो यह मुमकिन है।

इसके अनुसार, यदि सरकार सौर ऊर्जा क्षेत्र के कच्चे माल पर लगने वाले कर में कटौती करती है और परियोजना की पहुंच को सुलभ बनाती है तो 2030 तक ब्रजील के 88 लाख घर और दुकानें अपनी छत पर सोलर पैनल लगाकर खुद ऊर्जा उत्पादन में सक्षम होंगे।

ग्रीनपीस अभियान के नेता बारबरा रूदीम ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “अध्यन से पता चलता है कि नगरपालिका, क्षेत्रीय और संघीय सरकारों की जिम्मेदारी से इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। सरकारी अधिकारियों के पास इसके अधिकार हैं कि वे सौर ऊर्जा प्रणालियों को अधिक आबादी के बीच प्रसिद्ध बनाएं।”

अध्ययन के अनुसार, यदि सरकार कच्चे माल पर करों में कटौती करती है तो इससे सरकार को फौरी तौर पर राजस्व का घाटा हो सकता है, लेकिन दीर्घावधि की दृष्टि से देखा जाए तो इससे रोजगार के अधिक अवसर पैदा होंगे, जिससे आर्थिक विकास बढ़ेगा और करों का भुगतान भी अधिक होगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह पहल पर्यावरण के लिए भी अच्छी होगी। अगर अधिक लोग सूर्य की रोशनी से ऊर्जा उत्पन्न करेंगे तो सरकार ऊर्जा सब्सिडी को कम करने तथा बिजली उत्पादन संयंत्रों से उत्सर्जन में कटौती करने में सक्षम हो जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493