इस मौके पर में शहर के सेंट ल्यूक चर्च में एकत्र हुई भीड़ ने नाटकीय ध्वनि और प्रकाश के संयोजन से तैयार प्रस्तुति के बीच युद्ध के जख्मों को महसूस किया।
इस सप्ताहांत शुक्रवार से रविवार तक रात 9-10 बजे के बीच चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से चर्च की दीवार पर युद्ध के विभत्स पलों का चित्रण करती हुई 10 मिनट की फिल्म दिखाई गई।
लिपरपूल के संस्कृति विभाग के निदेशक क्लेय मैक्कोल्जान ने बताया कि यह महत्वपूर्ण है कि हम शहर के इतिहास की इस महत्वपूर्ण तारीख को चिह्न्ति करने के लिए कुछ करते हैं।
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन के लिवरपूल शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में जर्मन वायुसेना द्वारा भारी और निरंतर बम विस्फोट किए गए थे।
dharmpath.com dharmpath