स्नूप अगले जन्म में बनना चाहते हैं तितली

लॉस एंजेलिस, 8 मई (आईएएनएस)। रैप गायक स्नूप दॉग की एक अनोखी इच्छा है। वह अगले जन्म में तितली बनना चाहते हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, स्नूप (44) ने माना कि वह अगले जन्म में उड़ने वाले कीट के रूप में जन्म लेना चाहते हैं, ताकि वह उनकी जमीन-जायदाद को लेकर बहस करने वाले लोगों पर नजर रख सकें। हालांकि वह अपनी वसीयत नहीं लिखना चाहते।

स्नूप ने अमेरिका की न्यूज वेबसाइट ‘बिजनेस इनसाइडर ऑनलाइन’ को बताया, “आशा करता हूं कि मैं अगले जन्म में एक तितली बनूंगा। मैं फिर से जन्म लूंगा और इधर-उधर उड़ता फिरूंगा तथा अपने धन को लेकर होने वाले झगड़े को देखूंगा।”

उन्होंने कहा, “मैं मरने पर एक धेला नहीं देने वाला हूं..मेरे मरने पर सब सही होने वाला है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493