लॉस एंजेलिस, 8 मई (आईएएनएस)। पिछले साल प्रेमी जोनाथन ब्रिक्लिन से अलग हुईं अभिनेत्री सुसेन सरेंडॉन अब अपने प्यार को याद कर रही हैं।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 69 वर्षीय अभिनेत्री को अकेले रहने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन उन्हें अपने साथी के साथ बिताए पल याद आ रहे हैं।
सुसेन ने हेलो पत्रिका से कहा, “मुझे लगता है कि डेटिंग मेरे लिए ठीक नहीं रहा है। मुझे अकेले होने की चिंता नहीं है, लेकिन प्यार में होना मुझे अच्छा लगता है, इसलिए मुझे बीते दिन याद आ रहे हैं।”
सुसेन ने 1967 से 1979 तक क्रिस सेरेंडॉन के साथ वैवाहिक जीवन में थीं। इससे पहले उन्होंने दिग्गज गायक डेविड बोवी और फिल्मकार फ्रेंको अमूरी के साथ भी डेट की थी और अभिनेता टिम रॉबिंस के साथ 21 साल तक 2009 तक उनका रिश्ता रहा था।
लेकिन वह अपने चयन से नाखुश हैं और हमेशा बुरी स्थितियों से सीखती हैं।
dharmpath.com dharmpath