प्रिंस हैरी ने निजी जीवन में दखलअंदाजी की शिकायत की

लंदन, 8 मई (आईएएनएस)। ग्रेट ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पोते प्रिंस हैरी ने रविवार को अपने निजी जीवन में लगातार हो रही दखलअंदाजी की शिकायत की है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, हैरी ने कहा कि उनके सार्वजनिक और निजी जीवन के बीच की रेखा लगभग मिट-सी गई है।

प्रिंस चार्ल्स और दिवंगत राजकुमारी डायना के बेटे 31 वर्षीय हैरी ने कहा, “हर किसी को अपना निजी जीवन जीने का अधिकार है और कई जगहों पर लोग इसे समझते हैं, लेकिन बड़े दुख की बात है कि कुछ क्षेत्रों में कई लोग किसी के निजी जीवन में लगातार दखलअंदाजी करते हैं।”

हैरी ने आगे कहा, “हम कोशिश करेंगे कि आम जीवन और निजी जीवन के बीच एक रेखा बनी रहे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493