यह भूस्खलन फुजियान के ताइनिंग काउंटी में तड़के लगभग पांच बजे हुआ। यहां एक निर्माणाधीन स्थल की लगभग 100,000 घन मीटर क्षेत्र की मिट्टी नीचे धंस गई, जिसमें पनबिजली स्टेशन का अस्थाई शेड और कार्यालय नष्ट हो गए।
अभी शवों की पहचान की पुष्टि नहीं हो पाई है।
गौरतलब है कि शनिवार से लगातार हो रही बारिश के बाद रविवार को भूस्खलन हुआ था।
सूत्रों के मुताबिक, बचाव कार्य जारी है।
dharmpath.com dharmpath